साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) शालीमार गार्डन एक्सटेंश्न दो में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से किसी साइबर ठग ने पांच बार में पचास हजार रूपये निकाल लिये। ठग ने यह निकासी एटीएम से रविवार को रात बारह बजे की जव पीड़ित एक सिनेमा हाल में पिक्चर देख रहा था।
शालीमारगार्डन एक्सटेंश्न में रहने वाले रमेश पांडेय ने बताया कि उसका अकाउंट साइट 4 साहिबाबाद की कैनरा बैंक की शाखा में है। रविवार की रात को वह परिवार के साथ एमफोरयू सिनेमा हाल में पिक्चर देख रहा था। तभी रात के 11.50 पर एक-एक कर पांच संदेश उसके मोबाइल पर आये जिसमें उसके बैंक खाते से दस-दस हजार रूपयों की निकासी पांच बार में होने की जानकारी थी। उसने अगले दिन बैंक जाकर पता किया तो जानकारी हुई कि यह निकासी बैंक एटीएम से हुई है। वह रिपोर्ट लिखाने थाना साहिबाबाद गया तो उसे इंदिरापुरम थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। थाना इंदिरापुरम सें कहा गया कि वह थाना लिंक रोड में रिपोर्ट दर्ज कराये। जव वह थाना ंिलंक रोड में रिपोर्ट लिखाने गया तो वहां भी कोई समाधान नहीं हुआ। पुलिस ने बिना रिपोर्ट लिखे ही वहां से टरका दिया।



0 comments:
Post a Comment