जन सहयोग मंच ने किया शिक्षकों को सम्मानित Public collaboration forum honored teachers



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  जन सहयोग मंच ने क्षेत्र के दर्जनों शिक्षकों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया । मंच शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्य पिछले 17 वर्षो से कर रहा है । 

जन सहयोग मंच के संयोजिका डाॅ0 शिखा रसतोगी ने बताया कि हर वर्ष हमारी संस्था क्षेत्र में शिक्षा को बढावा देने तथा शिक्षकों को अपने कर्तव्य के प्रति और ज्यादा जागरूक बनाने के लिए सम्मन समारोह का आयोजन कर सरकारी व प्राईवेट स्कूलों में अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करता है । इस वर्ष यह आयोजन सिद्धार्थ इंटरनेशन स्कूल, पंचशील पार्क में किया गया था । इसमें इस वर्ष 44 शिक्षकों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया । 

डाॅ0 रस्तोगी का कहना है कि प्राईवेट स्कूलों में कार्य करने वाले शिक्षकों ने देश में शिक्षा के विकास में अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन इस कार्य में उन्हें बहूत परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है । छोटे स्तर के प्राईवेट स्कूलों के योगदान देखा जाय तो अहम है । इसी को देखते हुए हमारी संस्था उन शिक्षकों को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाती है, जो बच्चों को शिक्षित कर देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं । 

इस मौके पर कई स्कूलों के छात्र - छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर अजय रस्तोगी, अशोक पुरी, मनीष पांडेय आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment