अगले महीने की पहली तारीख से शुरू होने जा रहे है बिग बॉस सीजन-11 - salman khan announced bigg boss-11 launch date





नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर छोटे पर्दे के दर्शकों के सामने होंगे. उन्होंने सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 11वें सीजन की लॉन्च डेट घोषित कर दी है. कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो के जरिए सलमान ने बताया है कि यह शो अगले महीने की पहली तारीख से शुरू होने जा रहे है. इस वीडियो में वे क्लासिकल सिंगर के रूप में दिख रहे हैं, जिसमें उनका अंदाज फिल्म पड़ोसन (1968) के किशोर कुमार जैसा लग रहा है. वे इसमें हारमोनियम बजाते हुए गा रहे हैं 'मेरे सामने वाली खिड़की पर एक चांद का टुकड़ा रहता है... अफसोस" सलमान खान का ये वीडियो काफी फनी है, जिस लड़की के लिए वे ये गाना गा रहे हैं. उसके पिता के खिड़की पर आते ही सलमान अपना सुर बदल लेते हैं.
 

सलमान की मानें तो रविवार 1 अक्टूबर रात 9 बजे बिग बॉस सीजन 11 में पड़ोसी आकर 12 बजाएंगे. शो सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे प्रसारित होगा. केबीसी के बाद सलमान का ये शो टीवी की दुनिया में बड़ा धमाका होगा. इस बार शो के फॉर्मेट में कुछ बदलाव भी दिखेंगे.



बता दें सलमान के इस शो में निया शर्मा, जानवी कपूर, नीति टेलर, अनुज सक्सेना, देवोलीना भट्टाचार्य, अचिंत कौर, रानी चटर्जी, ढिंचिक पूजा, अभिषेक मलिक जैसे सेलेब्स एंट्री ले सकते हैं. हालांकि, अब तक किसी भी नाम का ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुआ है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment