टरगेट ओलिम्पिक स्कीम के तहत तैयारी करने वाले शीर्ष 152 खिलाड़ियों को प्रति माह 50,000 रुपये - government to give to 50000 rupees to top players



नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने ओलिम्पिक टास्क फोर्स की सिफारिश को मानते हुए टोक्यो ओलिम्पिक-2020, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल की तैयारी करने वाले शीर्ष खिलाड़ियों को प्रति माह 50,000 रुपये देने का फैसला किया है. इस योजना का मकसद खिलाड़ियों की आधारभूत जरूरत को पूरी करना है. खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "सरकार ने टरगेट ओलिम्पिक पोडियम (टॉप) स्कीम के तहत 152 खिलाड़ियों का चुनाव किया है. यह सभी खिलाड़ी इस योजना का लाभ उठाएंगे. आर्थिक मदद एक सितंबर 2017 से लागू होगी."


नए खेल मंत्री राजवर्धन राठौर ने ट्विटर पर भी इसकी घोषणा करते हुए लिखा, "एमवाईएएस टोक्यो, सीडब्ल्यूजी, एशियाई खेलों की तैयारी करने वाले शीर्ष 152 खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी." उन्होंने लिखा, "यह आर्थिक मदद एक सिंतबर 2017 से काम करेगी जिसका मकसद खिलाड़ियों की जरूरतों को पूरा करना है. हम चैम्पियन खिलाड़ियों के लिए सभी साधन देने के तैयार हैं."


मंत्रालय इस समय सभी चुने गए खिलाड़ियों के संपर्क में है.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment