17 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत National Lok Adalat on September 17



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरोज कुमार यादव ने सूचित किया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 17 सितम्बर 2017 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन श्री नरेन्द्र कुमार जौहरी अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश महोदय की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय गाजियाबाद तहसील सदर लौनी मोदीनगर व राजस्व न्यायालयों में किया जायेगा। 
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैंक रिकवरी वाद मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर याचिकाये लेबर डिस्पयूट केसेज विधुत व जल बिल पारिवारिक व वैवाहिक मामले भूमि अधिग्रहण वाद वेतन भत्ते व रिटायरल बेनिफिट से सम्बन्धित सेवा संबंधी मामले राजस्व मामले अन्य सिविल वादों को निस्तारण हेतु रखा जाना है। 
ऐसे वादकारी जिनके मामले किसी भी न्यायालय में लम्बित है वे अपने मामलों को संबंधित न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में दिनांक 17 सितम्बर 2017 में नियत कराकर के निस्तारित करा सकते है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment