हत्या का खुलासा 2 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से आलाकत्ल तमंचा बरामद Murder case: 2 accused arrested



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  लोनी पुलिस ने   नाजिम की हत्या में शामिल दो हत्यारों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 अगस्त 2017 को  इरफान पुत्र अख्तर निवासी 25 फुटा रोड अशोक विहार थाना लोनी जिला गा0बाद द्धारा अपने भाई नाजिम की हत्या के सम्बन्ध मे अपराध संख्या 833/17 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था।
        इस घटना का खुलासा करते हुए थाना लोनी पुलिस ने कल शाम  करीब  3 बजे मदीना मस्जिद के पास अशोक विहार से दोनों हत्यारों को  गिरफ्तार की है।
गिरफ्तार  हत्यारों में  आसिफ पुत्र स्वः अल्लानूर तथा नईम उर्फ नईमुद्दीन पुत्र स्वः अल्लानूर दोनों सगे भाई  निवासी मदीना मस्जिद के पास अशोक विहार थाना लोनी गाजियाबाद हैं । 
पुलिस ने इनके कटजे से कत्ल में शामिल एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद किया है । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment