बीजेपी नेता गजेन्द्र भाटी का हत्यारा राजू पहलवान गिरफ्तार , अमरपाल शर्मा अभी भी फरार Raju Pahlwan assassin of BJP leader Gajendra Bhati arrested,



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  खोडा क्षेत्र के बीजेपी नेता गजेन्द्र भाटी उर्फ गज्जी की हत्या में शामिल राज कुमार उर्फ राजू पहलवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । यह गिरफ्तारी गाजियाबाद पुलिस टीम और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की सहायता से की गई । 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद पुलिस टीम और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुखबीर की सूचना पर हत्यारा राजकुमार उर्फ राजू पहलवान को कल दिन के डेढ़ बजे तीरथपुर गुरूद्वारा बए स्टैंड रोहिणी, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त राजू पहलवान पुत्र स्व0 चम्पाराम निवासी भूपखेडी थाना लोनी का रहने वाला है । हत्याकांण्ड  का मास्टर माइंड पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा अभी भी फरार है । पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है । 
बताया जाता है कि पूर्व विधायक के पीछे 11 थानों की पुलिस लगी हुई है । दो दिन पूर्व अमरपाल  के हरियाणा के फरीदाबाद में होने की सूचना पर पुलिस ने वहां भी दबिश दी थी, लेकिन सफल नहीं हो सकी । 
ज्ञात हो कि 2 सितम्बर को खोड़ा में बीजेपी नेता गजेन्द्र भाटी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी । हत्या के आरोप में पुलिस ने शूटर नरेन्द्र फौजी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया । उसने खुलासा किया कि हत्या की सजिश पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने रचि थी । उन्होने सुपारी देकर गजेन्द्र की हत्या करवाई । नरेन्द्र फौजी के गिरफ्तारी के बाद से ही अमरपाल शर्मा फरार हैं । फरारी के दौरान भी उन्होंने बीडियो बनाकर अपने को पाक साफ बताते रहे, लेकिन जब पुलिस उस स्थान पर छापा मारती तो वे फरार हो जाते थे । 
गजेन्द्र भाटी के हत्या में नरेन्द्र फौजी के साथ राजकुमार उर्फ राजू पहलवान भी शामिल था । गिरफ्तार नरेन्द्र फौजी के अनुसार हत्या के दौरान मोटर साईकिल वही चला रहा था । हत्या के दिन से ही वह भी फरार चल रहा था । पुलिस को राजू पहलवान की गिरफ्तारी से हत्या के मास्टर माईड अमरपाल शर्मा पर दबाव बनाने में मदद मिलेगी । दूसरी तरफ पुलिस अमरपाल शर्मा के दिल्ली- एनसीआर थाने से अपराधिक रिकार्ड खगाल रही है । बताया जाता है कि उनपर अलग - अलग थानों में 11 मुकदमें दर्ज हैं । दिल्ली के विवके विहार, गाजियाबाद के इंदिरापुरम, सिहानी गेट और लोनी थाने में अमरपाल शर्मा के खिलाफ 11 मुकदमें दर्ज हैं ।  




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment