घपलेबाजों पर नजर, मोदी सरकार ने करवाया बैंकों की 500 ब्रांचों का स्टिंग-Banks Sting Operation Made By Modi Government



नई दिल्ली। मोदी सरकार ने नोटबंदी के बाद बैंकों पर नजर रखने के लिए तकरीबन 500 ब्रांचों में स्टिंग करवाया है और अब तक 400 सीडी वित्त मंत्रालय पहुंच चुकी हैं। एक अखबार ने इस बात का दावा किया है। बताया जा रहा है कि बैंकों में गड़बड़ियां जांचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकों की 500 ब्रांचों में स्टिंग करवाएं हैं जिसमें सरकारी और निजी दोनों बैंक शामिल हैं।
माना जा रहा है कि इन सीडी से पता चल रहा है कि बैंकों में स्टाफ-पुलिस-दलाल और प्रभावशाली लोगों की सांठ-गांठ से पुराने नोट बदले जा रहे हैं। इनकी सीसीटीवी फुटेज भी सरकार ने मंगवाई है। फिलहाल बैंकों में हुई हर गड़बड़ी की जांच जारी है। जिन कर्मचारियों और अधिकारियों को दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
चांदनी चौक की एक्सिस बैंक ब्रांच में 44 फर्जी खातों में खपा दिए 100 करोड़ रुपये
हाल ही में गुजरात के डीसा में हुई रैली में पीएम मोदी ने गड़बड़ी करने वालों को चेताया था। उन्होंंने कहा था कि बैंकों में की जा रही गड़बड़ियों पर सरकार की नजर है। रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि इन्हें लग रहा था कि मोदी ने 1000, 500 के नोट बंद कर दिए हैं, पिछले दरवाजे से कुछ कर लेंगे। लेकिन इन्हें पता नहीं कि मोदी ने पिछले दरवाजे पर भी कैमरे लगाए हुए हैं, ये सब लोग पकड़े जाएंगे, कोई बचने वाला नहीं है।
बता दें कि आज नोटबंदी का 34वां दिन है। पिछले तीन से बैंक बंद है लोग बेहाल घूम रहे हैं। कुछ ही एटीएम काम कर रहे हैं और इनके आगे अंतहीन लाइनें लगी हैं। एक तरफ लोग कुछ हजार रुपये के लिए तरस रहे हैं, दूसरी तरफ आए दिन करोड़ों रुपये की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है ये सब बैंकों की मिलीभगत के चलते हुआ है। काली कमाई को सफेद करने में अब तक कई बैंक मैनेजरों और स्टाफ को गिरफ्तार भी किया गया है।
bank-money



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment