चक्रवाती तूफान वरदा का बाहरी घेरा चेन्नई तट से टकराया, अगले 2 घंटे भारी बारिश का अनुमान-Name Of Cyclone Vardah



चेन्नई: चक्रवाती तूफ़ान वरदा का बाहरी घेरा चेन्नई तट से टकराया गया है. चेन्नई और तटीय जिलों में अगले दो घंटे भारी बारिश का अनुमान है. प्रशासन अलर्ट पर है. 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. चेन्नई से 25 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और 31 उड़ानें लेट हैं. तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गए हैं.भारतीय मौसम विभाग की ओर से पहले यह अनुमान जताया गया था कि यह अपनी तीव्रता को कम करते हुए कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान बन जाएगा. हवाओं की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. एक बेहद तेज चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की गति 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है.तेज चक्रवाती तूफान में हवा की गति 110 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है.कई इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश
चेन्नई, तिरूवल्लूर एवं कांचीपुरम जिलों में सुबह से भारी बारिश हो रही है और इन जिलों में तेज हवाएं भी चल रही हैं. इन इलाकों के कई हिस्सों में एहतियातन विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है. थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना के साथ सशस्त्र बलों को भी तैयार रहने को कहा गया है ताकि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तैनात किया जा सके.
vardah



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment