लोकसभा में पारित हो महिला आरक्षण विधेयक: सोनिया गांधी - sonia gandhi writes to pm narendra modi request him to gte womens reservation bill pass





नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि उन्हें लोकसभा में अपनी पार्टी के बहुमत का लाभ उठाते हुए महिला आरक्षण विधेयक को पारित करवाना चाहिए. यह विधेयक नौ मार्च 2010 में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के शासनकाल में राज्यसभा में पारित हो चुका है. लेकिन अभी इसको लोकसभा की मंजूरी नहीं मिली है. सोनिया ने प्रधानमंत्री को इस बात का भरोसा दिलाया है कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करेगी. उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी को भेजे पत्र में कहा, ‘‘मैं आपको यह अनुरोध करने के लिए लिख रही हूं कि लोकसभा में आपके बहुमत का लाभ उठाते हुए अब महिला आरक्षण विधेयक को निचले सदन में भी पारित करवाइये.’’ यह पत्र 20 सितंबर को लिखा गया है.



उन्होंने यह भी स्मरण करवाया है कि कांग्रेस और उनके दिवंगत नेता राजीव गांधी ने संविधान संशोधन विधेयकों के जरिए पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण के लिए पहली बार प्रावधान कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाया था. सोनिया ने कहा कि उन विधेयकों को 1989 में विपक्ष ने पारित नहीं होने दिया. लेकिन बाद में 1993 में ये दोनों सदनों में पारित हुए.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment