थाना लाईनहाजिर से लोग नहीं हैं संतुष्ठ, एसएचओ को सस्पेंड की मांग People from Thana linehajir are not satisfied, SHO demands suspension



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  मोदीनगर में 14 वर्षीय छात्रा की अपहरण के बाद हत्या किए जाने के मामले में क्षेत्र के लोग पूरे थाने को लाईन हाजिर करने के मामले से संतुष्ट नहीं हैं । लोगों का कहना है कि इस मामले में तत्कालीन एसएचओ के खिलाफ भी केार्रवाई की जाए और उन्हें सस्पेंड किया जाए । साथ ही छात्रा के परिजनों ने आरोपियों के नार्को टेस्ट कराने की मांग की है । 
ज्ञात हो कि मंगलवार को शासन ने इस मामले में लोगों के आक्रोश को देखते हुए मोदीनगर थाना के 132 पुलिसकर्मियों को फोरन लाईन हाजिर कर दिया था । बताया जाता है कि यह कार्रवाई रात को एडीजी मेरठ के आदेश पर एसएसपी ने किया था । इसके साथ ही नए पुलिसकर्मियों को थाने में तैनाती दे दी गई थी । 
4 सितम्बर को लापता हुई किशोरी का शव 14 सितम्बर की रात भोजपुर थाना क्षेत्र में मिला था । इसके बाद थाना प्रभारी को लाईन हाजिर और साहबनगर चैकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया था । बाद में भी लोगों के इस घटना के बाद आक्रोश कम न होने पर 19 सितम्बर की रात पूरे थाने के 132 पुलिसकर्मियों को लाईन हाजिर कर दिया गया । परिवार सीओ मोदीनगर को भी हटाने की मांग कर रहा है ।  
क्षेत्र के लोग अब भी तत्कालीन एसएचओ की संस्पेड करने  की मांग पर अडे  है। दूसरी तरफ छात्रा के परिजनों ने आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की हैं । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment