गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना विजयनगर पुलिस व अभिसूचना इकाई ने कल देर रात बागू पैट्रॉल पंप के सामने से एक बांग्लादेशी नागरिक इस्माइल हुसैन पुत्र इलियास अली निवासी ग्राम कलाई बाड़ी थाना पोरसा जनपद नौगा बांग्लादेश हालपता- मकान नंबर 289 मिर्जापुर प्रताप विहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथ उसके निशानदेही पर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले कामोद प्रसाद पुत्र नागेंद्र प्रसाद निवासी ई-196 सेक्टर 12 प्रताप विहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन सैमसंग डुओस, 3 पास बुक, 3 चैक बुक, 2 एटीएम कार्ड, 1 वोटर आईडी कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 डायरी ,पर्श व 820 रूपए नगद बरामद हुए है।
Home / Breaking News /
crime /
Gzb /
state /
UP
/ बिना पासपोर्ट व वीजा के एक बांग्लादेशी व फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार Arrested without a passport and visa, a Bangladeshi and fake basis card
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment