चोरी की चार बाइक सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार Three accused arrested including four bike stolen



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना कविनगर पुलिस ने कल शाम करीब 5.20 बजे आत्मा राम तिराहा से अभियुक्तगण  नरेंद्र पुत्र सिंह निवासी लोधीपुर सौधनगड थाना गढ़मुक्तश्वर जनपद हापुड़, विपिन पुत्र ऋषिपाल निवासी कृष्णानगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, मोनू पुत्र सत्यपाल निवासी मौ0 रफीकनगर थाना हापुडनगर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से  स्प्लेंडर नंबर डीएल एसएई 0014,  पल्सर न0 डीएल 8 एस बीबीडी 2428, स्प्लेंडर न0 यूपी 16 एआर 6334 तथा प्लेटिना न0 यूपी 16 आर 5318 व 2 चाकू बरामद हुए है। 

3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कब्जे से 2 बाइक व एक स्विफ्ट कार बरामद - थाना मुरादनगर पुलिस ने कल देर रात शहजाद पुर चैराहा से अभियुक्तगण  साइन पुत्र मौ0 फिरोज निवासी 49बी 435 जनता रजापुर कॉलोनी थाना भजनपुर दिल्ली, साबिर पुत्र रहीसुद्दीन निवासी चैकी मौ0 व्यपारियान थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद तथा आरिफ पुत्र जमील निवासी जनता रजापुर कॉलोनी 65 फुटा रोड थाना वेलकम दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से  मोटर साईकिल पैशन प्रो न0 डीएल एसबीएन 7853 ,  मोटर साईकिल डिस्कवर न0 यूपी एअफ 5979 तथा एक  स्विफ्ट कार न0 डीएल 2 सीपी 4788 व एक तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस व 2 चाकू बरामद हुए है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment