अनिंदिथ ने 20वीं जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप के राउंड-3 में बड़ी बढ़त हासिल की Aninditha made a big lead in Round-3 of the 20th JK Tire FMSCI National Racing Championship



कोय़म्बटूर, ( संवाददाता )  हैदराबाद के अनिंदिथ रेड्डी ने रविवार को कारी मोटर स्पीडवे पर यूरो जेके17 वर्ग में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है जबकि दिलजीत टीएस ने एलजीबी फार्मूला 4 में ग्रैंड डबल हासिल कर 20वीं जेके टायरएफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप-2017 के राउंड-3 में चमक बिखेरी।

चैम्पियनशिप लीडर जोसेफ मैथ्यू (सुजुकी गिक्सर कप) और लालरुएजेला (रेड बुल रोड टू रूकीज कप) को हालांकि तीन राउंड में पहली बार हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस हार के बाद भी ये दोनों लीडरबोर्ड पर अपनी स्थिति मजबूत रखने में सफल रहे हैं।

चेन्नई के जोसेफ को आइजल के मालसावमडॉनग्लीयाना और अहमदाबाद के चालक सचिन चौधरी ने तीसरे स्थान पर धकेल दिया। मालसावमडॉनग्लीयाना पहले और सचिन दूसरे स्थान पर रहे। चैम्पियनशिप की लड़ाई में जोसेफ हालांकि अभी भी 56 अंकों के साथ सबसे ऊपर हैं। उनके अपने प्रतिस्पर्धीयों से 17 अंक अधिक हैं।

रूकी कप में मणिपुर के लालरुएजेला रेस की शुरुआत में अपने ही राज्य के लालनुनसांगा से पीछे हो गए गए। वह अपने राज्य के लालनुनसांगा और श्रीलंका के जाडेन गुनावर्देना से आगे नहीं निकल सके और उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

लालरुएजेला तीसरे स्थान पर आने के बाद भी खुश होंगे क्योंकि वह शनिवार को ही रोड टू मोटोजीपी क्वालीफायर्स के लिए स्पेन का टिकट हासिल कर चुके हैं। क्वालीफायर अक्टूबर में होना है। लालरुएजेला के खाते में 56 अंक हैं जबकि लालनुनसांगा के खाते में 46 अंक हैं।

दिन के शो के हीरो हालांकि अनिंदिथ ही रहे। इस खिलाड़ी ने रविवार को 18 अंक अपने खाते में डाले। शनिवार को उन्होंने 15 अंक हासिल किए थे। इससे अब उनके कुल अंकों की संख्या 96 हो गई है और अब वह नवम्बर में नोएडा के बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में होने वाले ग्रैंड फाइनल से पहले काफी मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं।

अनिंदिथ के मुख्य प्रतिस्पर्धी विष्णु, जो कि दूसरे राउंड के बाद लीडरबोर्ड पर पहले स्थान पर थे, ने शनिवार को बेहद निराशाजनक खेल दिखाया। विष्णु ने भी 18 अंक हासिल किए क्योंकि वह दिन की पहली रेस में दूसरे और दूसरे रेस में पहले स्थान पर आए। विष्णु अभी अनिंदिथ से 14 अंक पीछे हैं और अब उन्हें आगे निकलने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा।

एजीबी एफ-4 वर्ग में भी बराबरी की टक्कर हुई। यहां भी रोमांच भरपूर रहा। दिलजीत टीएस (डार्क डान रेसिंग) हालांकि सबसे बेहतर साबित हुए।दिलजीत ने रिवर्स ग्रीड का पूरा फायदा उठाया और रविवार को दोनों रेसें जीत लीं। रेस-1 की शुरुआत उन्होंने पोल पोजीशन से की और पहले स्थान पर बने रहे।

दूसरी रेस में भी वह अपना वर्चस्व बनाए रखने में सफल रहे और किसी को अपनी पार्टी खऱाब करने की इजाजत नहीं दी। शनिवार के लीडर चित्तेश मंडोडी रविवार को रिवर्स ग्रीड का फायदा नहीं उठा सके और पहली रेस में चौथे स्थान पर रहे। दूसरे रेस में भी वह पांचवां स्थान ही हासिल कर सके और सप्ताहांत का अंत 19 अंकों के साथ किया।

अब चित्तेश के कुल अंक 61 हो गए हैं और वह प्रसाद से आठ अंकों की बढ़त ले चुके हैं। प्रसाद और चित्तेश ने 42-42 अंकों के साथ तीसरे राउंड की शुरुआक की थी। रविवार को जीत हासिल करने वाले दिलजीत के सिर्फ 29 अंक हैं और वह लीडरबोर्ड पर फिलहाल कहीं नहीं हैं। वैसे उन्होंने तीसरे राउंड की शुरुआत आठ अंकों से की थी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment