गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना सिहानीगेट पुलिस आज सुबह करीब 06.05 बजे मुखबिर की सुचना पर संजय गीता चैक एटीएम के सामने से 3 शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे व निशानदेही पर 2 कार, 5 मोटर साईकल, एक स्कूटी व वाहन चोरी करने के उपकरण आदि बरामद हुए है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में रामकुमार पाण्डेय पुत्र ईश्वर दयाल पाण्डेय निवासी शिवपुर थाना शाहपुर जनपद आरा बिहार, शेषन योगी पुत्र रामनिवास योगी निवासी पवाना अहीर थाना कोट पूतनी जनपद जयपुर राजस्थान तथा विष्णु चैधरी पुत्र पूरन चैधरी निवासी जवाहर थाना हाथरस कोतवाली जनपद हाथरस है ।
पुलिस ने इनके कब्जे से तीन चाकू नाजायज, चाबियों का गुच्छा एवं लॉक तोड़ने के उपकरण, हौंडा सिटी कार की फर्जी आरसी, एक टाटा सफारी सम्बंधित मुकदमा अपराध संख्या 28457/17 धारा 379 भादवि थाना क्राइम ब्रांच दिल्ली तथा एक हौंडा सिटी कार सम्बंधित मुकदमा अपराध संख्या 28192/17 धारा 379 थाना के0एन0 काटजू मार्ग दिल्ली का है । इसके अलावा पांच मोटर साईकिल बरामद की गई है । पुलिस के अनुसार दोनों शातिर चारों पर दिल्ली, हरियाण ओर उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं ।



0 comments:
Post a Comment