दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 7 मोटर साईकल बरामद Two vicious vehicle thieves arrested, 7 motorcycle recovered from possession



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना लोनी पुलिस ने कल रात  महाकाली मन्दिर डीएलएफ पर  चैकिंग के दौरान खास  मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति दो चोरी की मोटरसाईकिल पर चोरी की एलसीडी व सिलेण्डर लेकर लोनी पुस्ता की तरफ से दिल्ली बेचने हेतु जाने वाले है । इस सुचना पर चैकिंग को ओर लंबे समय के लिए बढ़ा दिया गया । रात करीब समय 21.50 बजे शातिर चोर  सलीम पुत्र अब्दुल करीम निवासी गली न0 1 हाजी का मकान कैला भटटा सादिक की पुलिया विजन नगर, कमल पुत्र दंगल सिंह निवासी ग्राम जुनावई थाना गुन्नौर जिला सम्भल हाल पता गली न0 5 मकान न0 20 कच्ची खजूरी दिल्ली को गिरप्तार किया गया । साथ में  इनका एक अन्य साथी जो चोरी की कई वारदातो मे शामिल रहा सलमान पुत्र मो0 कादिर निवासी कच्ची खजूरी सी ब्लाक गली न0 7 दिल्ली मौके से फरार हो गया।

पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि करीब एक माह पहले अंकुर विहार के एक घर मे हम तीनो ने मिलकर एलसीडी व सिलैण्डर चोरी किये थे एवं उसी दौरान अंकुर विहार क्षेत्र से ही एक मोटर साईकिल हम तीनो ने मिलकर चोरी की थी। दोनों ने बताया कि  दिल्ली व गाजियाबाद से हम लोगो ने कई मोटर साईकिल चोरी की है। जो निठौरा रोड पर छीपाकर रख दी है। दोनों अभियुक्त सलीम व कमल के कब्जे व निशादेही पर चोरी की सात मोटर साईकिल व दो सिलेण्डर खाली व अभियुक्त कमल से एक चाकू बरामद हुआ है। 

पुलिस के अनुसार सलीम और कमल शातिर किस्म के चोर हैं । इनके खिलाफ थाना लोनी में चोरी समेत अन्य घाराओं में कई मुकदमें दर्ज है । 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment