हथियार समेत चार शातिर लूटेर व हत्यारे गिरफ्तार Four vicious robbers, including weapons, arrested and murderers



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना निवाड़ी पुलिस ने कल शाम करीब 7 बजे  बम्बा पुस्ता झाल कुम्हैडा पर गंगनहर पर  चैकिंग के दौरान दो शातिर किस्म के लूटेरे व हत्यारे मय चोरी की मोटरसाईकिल व स्कूटी व तमंचा कारतूस नाजायज के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। जिनके कब्जे से चोरी की मोटरसाईकिल एवं मोबाईल फोन बरामद हुये है , जो कि थाना निवाडी, मुरादनगर, जानी मेरठ से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ व  निशानदेही पर  दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा अन्य चोरी व लूट तथा हत्या की घटनाओं की कई वारदातों को करना बताया है। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों  कासिम पुत्र साबिर गद्दी मुस्लिम निवासी नूरगंज दरगाह वाली गली कस्बा व थाना मुरादनगर, गाजियाबाद,   आमिर पुत्र नफीस पठान निवासी मौ0 पठानान कस्बा व थाना मुरादनगर, गाजियाबाद,  दानिश पुत्र वशीरूद्दीन निवासी ईदगाह बस्ती कस्बा व थाना मुरादनगर, गाजियाबाद तथा सुल्तान अन्सारी पुत्र दीनमौहम्मद निवासी दातल जिटौली बडी मस्जिद के पास थाना कंकरखेडा, मेरठ है । इनका एक साथी शमशाद उर्फ कालियां पुत्र शाहिर जुलाहा निवासी निकट जोहड ईदगाह के पीछे कस्बा व थाना मुरादनगर, गाजियाबाद अभी फरार है । पुलिस उसकी गिरफ्तारी की प्रयास कर रही है ।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया कासिम पर गाजियाबाद ओर मेरठ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 9 मुकदमें दर्ज हैं । इसके साथ ही  आमिर पर भी 9 तथा इनके फरार साथी पर  विभिन्न थानों में सात मुकदमें दर्ज है । 
पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोटर साईकिल, एक स्कूटी, 2 तमंचे 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, दो मोबाईल फोन बरामद किया है । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment