आमिर खान की बेटी कर रही हैं बॉलीवुड की तैयारी Aamir Khan's daughter is preparing for Bollywood



मुंबई, ( एजेंसी )  बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं। लेकिन बता दें कि वो एक्टिंग में नहीं बल्कि फिल्म मेकिंग से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। दरअसल, इरा इन दिनों फिल्म मेकिंग सीख रही हैं।      
कुछ दिनों से चर्चा हो रही थी कि इरा खान भारत से बाहर जाकर फिल्म मेकिंग की पढ़ाई करना चाहती हैं। इरा का अभी एक्टिंग के फील्ड में आने का कोई इरादा नहीं है लेकिन उनसे जुड़ी एक नई खबर आ रही है।
                         
बताया जा रहा है कि इरा इन दिनों निर्देशक राम माधवानी के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई हैं जो फिल्म, विज्ञापन और शोज़ का निमार्ण करता है। इरा यहां फिल्म मेकिंग की हर बारीकी को सीख रही हैं।
                         
बताया जा रहा है कि इरा राम माधवानी के बड़े पैमाने पर बनने वाले बुद्ध पर आधारित प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और वह इसकी मेकिंग के कोर टीम में भी हैं। इरा आमिर खान जैसे सुपरस्टार की बेटी होने के बावजूद लो-प्रोफाइल होकर ही काम करना पसंद कर रही हैं। वह अपनी टीम के साथ बिल्कुल सामान्य व्यवहार रखती हैं और उन्हें स्टार डॉटर होने का कोई गुमान नहीं है। वह टीम के अन्य सदस्यों की तरह ही काफी मेहनत करती हैं। अगर उनके सीनियर कभी उन्हें डांट भी देते हैं तो वह रिएक्ट नहीं करतीं बल्कि और अधिक सीखने की कोशिश करती हैं।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment