सुष्मिता देव बनी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष,लेंगी शोभा ओझा की जगह Sushmita Dev, woman president of Women Congress, replaced Shobha Ojha



नई दिल्ली, ( एजेंसी )  कांग्रेस ने लोकसभा सदस्य सुष्मिता देव को महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि दीपक बाबरिया को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया​ कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुष्मिता देव को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष तुरंत प्रभाव से नियुक्त करने को अनुमति प्रदान कर दी। सुष्मिता को शोभा ओझा की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है।
       
सुष्मिता असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य हैं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव की पुत्री हैं। वह कांग्रेस के प्रवक्ताओं के पैनल में भी शामिल हैं। सोनिया ने मध्य प्रदेश का प्रभार संभालने वाली एआईसीसी की टीम में भी नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। पार्टी ने दीपक बाबरिया को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। वह मोहन प्रकाश की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी ने जुबेर खान और संजय कपूर को मध्य प्रदेश का प्रभारी सचिव नियुक्त किया। इससे पहले यह जिम्मेदारी राकेश कालिया देख रहे थे।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment