सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) गुरूवार को नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये सुबह 10बजे स्कूल चलें हम के लिये पैदल मार्च किया गया। हिंडनपार क्षेत्र साहिबाबाद की कालोनी रामपुरी, चंद्रनगर ,रामप्रस्थ में एक एनजीओ ने स्कूल चलें हम स्लोगन के साथ पैदल मार्च किया। इस पैदल मार्च में अनेक लोगों ने भाग लिया। इस पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढाओ देश को आगे बढ़ाओ था।
जीवन सेवा परिवार ट्रस्ट के मुख्य कार्यकर्ता सुभाष गुरु भाई ने लोगों से कहा कि हमारा भविष्य तभी सुरक्षित होगा, जब हमारी बेटियां शिक्षित होंगी। हर घर में बेटी शिक्षित हो, ये ही हमारा जागरूकता मिशन है। हमें यह सोचकर बहुत खुशी होती है कि हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं। इसलिए हमारा हर घर और हर बेटी को शिक्षित करने का लक्ष्य होना चाहिये। जब हमारी बेटियां शिक्षित होंगी, तभी हमारे परिवार, समाज और देश का विकास होगा। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि जो लोग सक्षम हैं वे किसी गरीब, दिव्यांग,बेसहारा और जरूरतमंद बेटी की शिक्षा में किसी भी तरह से सहयोग कर सकें, तो ये दुनियां में सबसे बड़े पुण्य का काम होगा।
फोटो कैप्षन - नारी शिक्षा के लिये निकाली जागरूकता रैली।



0 comments:
Post a Comment