साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना लिंक रोड क्षेत्र साइट 4 औद्योगिक क्षेत्र में अंबिका स्टील कंपनी के पास बुधवार की रात में तेज रफ्तार एक बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गयी और नाले में गिरे तीनों युवकों की मौत हो गयी। ये युवक एक पार्टी से अपने घर लौट रहे थे तथा नशे में थे।
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि बुधवार की रात एक रेस्टोरेंट में आयोजित पार्टी थी, जिसमें दिल्ली सीमापुरी जनता फ्लेट निवासी युवक अक्षयकुमार शर्मा (25) अपने पड़ोसी युवक मोहित व अभिष्ेाक के साथ आया था। रात दो बजे तक पार्टी चली तथा दारू के दौर चले। रात दो बजे के करीव अक्षय कुमार शर्मा अपने दोनों साथियों के साथ अपने घर के लिये चला। साइट 4 साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में अंबिका स्टील के पास टी प्वाइंट है, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी इसलिये वह नियंत्रण से बाहर हो गयी तथा नाले में गिर गयी। अक्षय कुमार के पीछे एक स्कूटी पर उसी पार्टी में आये दो युवकों ने यह नजारा देख लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों युवकों को नाले से निकाल कर जीटीवी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया वहां उपचार के दौरन तीनों युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि युवकों ने शराब पी रखी थी, इसी बजह से वे बाइक ठीक से ंनहीं चला पा रहे थे और नाले में गिरने के बाद अपना बचाव ठीक से नहीं कर सके।



0 comments:
Post a Comment