मेवाड़ में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मेवाड़ में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर



वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता )  वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के दयानंद सभागार में आयोजित चिकित्सा शिविर में 248 विद्यार्थियों व मेवाड़ सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर की विशेषता यह थी कि पहली बार सभी का हैपेटाइटिस बी, सी और ई का स्क्रीन टैस्ट हुआ। इनमें से दो लोगों में हैपेटाइटिस सी की शिकायत मिली। दोनों को शीघ्र ही इलाज के लिए चुन लिया गया।
     
        चिकित्सा परीक्षण शिविर में इंदिरापुरम स्थित शांति गोपाल अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम ने सबका स्वास्थ्य परीक्षण किया। ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हैपेटाइटिस आदि की जांच विशेष रूप से की गई। डाइटीशियन ने सभी को डाइट चार्ट बनाकर भी दिया ताकि वे अपने स्वास्थ्य को और विकसित कर सकें। कुछेक में ब्लड प्रेशर बढ़ा होने की शिकायतें भी पायी गईं। शुगर के दो-एक मामले भी प्रकाश में आये। सभी को उचित सलाह दी गई। 

मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने बताया कि शांति गोपाल अस्पताल के डाॅक्टरों आयुष, डाॅ. सचिन, डाॅ. दीप्ति के अलावा विवेक चैहान, वी. बाबू, निर्मला, रियासुद्दीन आदि का विशेष योगदान रहा। सुनील बेरी ने पूरी टीम का नेतृत्व किया। डाॅ. अलका ने बताया कि बच्चों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किये जाते हैं। इस साल रक्तदान शिविर, दंत चिकित्सा शिविर और अब सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। हैपेटाइटिस स्क्रीनिंग पहली बार की गई है। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment