तमंचा व कार सहित सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार Two accused arrested



गाजियाबाद, ( संवाददाता )   थाना लोनी बोर्डर पुलिस ने कल शाम करीब  4 बजे कारगिल चैराहा बैहटा हाजीपुर से अभियुक्त  रोबिन उर्फ सीटु पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम जिवाना थाना बालैनी बागपत तथा आकाश पुत्र सुरेन्द्र निवासी ए-14 शांतिनगर थाना लोनी बोर्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है ।  जिनके कब्जे से एक तमंचा, 4 जिन्दा कारतूस 32 बोर व थाना लोनी बोर्डर के मुकदमा अपराध संख्या 666/17 धारा 392/120बी/411 भादवि मे  लूट से सम्बन्धित 41,000 रुपये व घटना में प्रयुक्त एक एसेन्ट कार नं0-यूपी 14 सीएम 0257 बरामद हुई है ।

छूरा व  वैगानार गाडी सहित अभियुक्त गिरफ्तार -  थाना मुरादनगर पुलिस ने आज समय 4.00 बजे टेलीफोन एक्सचैन्ज चैराह रावली रोड के पास से अभियुक्त  फिरोज पुत्र बाबू धोबी निवासी रावली रोड मैन बाजार कस्बा मुरादनगर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 छूरा व 1 वैगानार गाडी नं0- यूपी 14 ए एक्स 2798 जो मुकदमा अपराध संख्या 1349/17 धारा 379 भादवि थाना सिहानीगेट से सम्बन्धित है, बरामद हुई है । 

एक किलो 200ग्राम गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार -  थाना इंदिरापुरम पुलिस ने कल देर रात खोडा अंडर पास से  सुशील मंण्डल पुत्र केतू मंण्डल निवासी ग्राम मकनपुर थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है , जिसके कबजे से एक किलो0 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है । 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment