साहिबाबाद, ( संवाददाता ) खोड़ा के इंदिरा बिहार कालोनी में मोटरसाईकिल सवार दो बदमाशों द्वारा दिनदहाडे तबाडतोड़ गोलियां बरसा कर गजेंद्र भाटी हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। नरेंद्र फौजी की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस अमरपाल की तलाश में जुटी हुई है।
गजेंद्र के भाई योगेश की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के अगले दिन ही अमरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ इंदिरापुरम डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि अमरपाल को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कई टीम तलाश में लगी है। दिल्ली-एनसीआर में अमरपाल के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अमरपाल का मोबाइल नंबर भी बंद हैं। ऐसे में उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। जल्द ही पुलिस अमरपाल समेत एक अन्य शूटर को गिरफ्तार कर लेगी।
कल पुलिस द्वारा गजेंद्र हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर नरेंद्र फौजी ने पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर 10 लाख का सुपारी देने का आरोप लगाया था । आरोप लगाने के बाद पुलिस ने अमरपाल की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी, मगर अमरपाल अपने घर से फरार हैं।
गजेंद्र की हत्या के अगले दिन गजेंद्र के भाई योगेश ने अमरपाल के खिलाफ खोड़ा थाने में तहरीर दी थी। साथ ही योगेश ने अपने परिवार को अमरपाल से खतरा भी बताया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अमरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस दौरान सबूत न मिलने के कारण पुलिस अमरपाल को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। सोमवार को नरेंद्र फौजी के गिरफ्तारी के बाद सबूत मिलने पर अमरपाल शर्मा फरार हो गए। गिरफ्तारी पर स्टे लेने की फिराक में नरेंद्र फौजी की गिरफ्तारी के बाद से अमरपाल शर्मा फरार है। सूत्रों के अनुसार अमरपाल पुलिस के हाथ नहीं लगना चाहते हैं। उन्हें डर है कि पुलिस के हाथ लगे, तो पुलिस उन्हें जेल भेज देगी। ऐसे में वह उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे लेने की फिराक में हैं।
![]() |
| शूटर नरेंद्र फौजी |
सूत्रों के अनुसार पुलिस के पास अमरपाल शर्मा के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। नरेंद्र फौजी की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े हो गए है। नरेंद्र की पत्नी ने अपने पती को फर्जी तरीके से फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। जबकि पुलिस के पास नरेंद्र के बयान के अलावा अमरपाल के लिए कोई दूसरा सबूत नहीं है। यह है मामला दो सितंबर को खोड़ा की इंदिरा विहार कॉलोनी में बाइक सवार दो शूटरों ने भाजपा नेता गजेंद्र भाटी और भाजपा के खोड़ा-मकनपुर के मंडल अध्यक्ष बलवीर चैहान पर गोलियां बरसाईं थी। अस्पताल में उपचार के दौरान गजेंद्र भाटी की मौत हो गई थी। जबकि उपचार के दौरान बलवीर के स्वास्थ में सुधार हो गया। शूटर पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। नरेंद्र फौजी इससे पहले भी साहिबाबाद गांव के सपा नेता प्रदीप चैधरी उर्फ टी टी के मर्डर के मामले में भी जेल जा चुका है । नरेन्द्र एक रिटायर्ड फौजी है, और पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के गनर के रूप में भी काम कर चुका है ।




0 comments:
Post a Comment