बंबई उच्च न्यायालय में बम की झूठी सूचना Bomb notice in Bombay High Court



मुंबई,  (भाषा) पुलिस नियंत्रण कक्ष को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अदालत परिसर के भीतर बम होने की सूचना देने के बाद आज सुबह बंबई उच्च न्यायालय में कुछ समय तक विशेष सतर्कता बरती गयी। बाद में पता चला कि यह किसी की शरारत थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर कथित तौर पर दावा किया था कि मुख्य न्यायाधीश मंजूला चेल्लूर के कर्मचारियों के कार्यालय - कमरा संख्या 51 में बम रखा गया है।

अदालत परिसर की छानबीन करने वाले पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नियंत्रण कक्ष में आज सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर यह फोन आया था।

बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम 11 बजे के करीब उच्च न्यायालय पहुंच गई और उसने पूरे परिसर की जांच शुरू की।

मुख्य न्यायाधीश मंजुला चेल्लूर के अदालत कक्ष के तौर पर इस्तेमाल होने वाले इस प्रतिष्ठित हॉल को खाली करवाया गया।

जोन एक के पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार शर्मा ने बाद में बताया कि यह किसी की शरारत थी।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment