पटना: बिहार की राजधानी पटना में अवैध निर्माण को लेकर हुई कार्रवाई को दौरान हिंसा इतनी भड़क गई कि पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी. पटना के राजीव नगर इलाके में सरकारी जमीन पर गैरकानूनी तरीके से रह रहे लोगों को हटने के लिए जब प्रशासन के अधिकारी पहुंचे तो वहां रहने वाले लोगों ने पुलिस और अवैध निर्माण हटाने आए अधिकारियों पर हमला बोल दिया. बताया जा रहा है कि ये जमीन आवास बोर्ड की है. स्थिति इतनी बिगड़ गई की पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस को स्थिति संभालने के लिए गोली भी चलानी पड़ी. वहां मौजूद महिलाओं ने जेसीबी मशीनों पर भी पथराव किया. एसडीएम की गाड़ी का शीशा भी टूट गया. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है.
खबरों की मानें तो पटना के राजीव नगर में घुडदौड़ रोड की ये जमीन विवादित है. बिहार सरकार ने किसानों से राजीव नगर की जमीन लेकर हाउसिंग बोर्ड को देने का फैसला किया था. जमीन को तो हाउसिंग बोर्ड के नाम कर दिया गया लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें इस जमीन के बदले मुआवजा नहीं मिला.
किसानों ने इसी के चलते जमीन पर कब्जा किए रखा और अवैध रूप से यहां मकान बनते रहे. बहुत से किसानों ने तो बिना कागजात के ही जमीन बेच दी, जिस पर लोगों ने घर बना लिए.



0 comments:
Post a Comment