गाजियाबाद, ( संवाददाता ) सम्पूर्ण समाधान दिवस का उददे्श्य आम जनता की शिकायतो एवं समस्याओ का पूरा समाधान गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करना है। समाधान ऐसा हो जिससे सम्बन्धित शिकायतकर्ता पूरी तरह से सन्तुष्ट हो तभी शिकायती प्रार्थनापत्र का निस्तारण पूर्ण होगा।
प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने यह निर्देश आज तहसील लोनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा है कि शिकायत कर्ता अपनी शिकायत के समाधान से पूरी तरह सन्तुष्ट हो। विभागीय अधिकारी जन समस्याओ को सम्वेदनशीलता के साथ गम्भीर होकर आम लोगो की समस्याओ का निस्तारण करे। यदि एक बार समस्या का गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण समाधान हो जाएगा तो वह शिकायत कर्ता पुनः शिकायत लेकर नही आयेगा। इससे जहाॅ एक और शिकायतकर्ता का समय व धन बचेगा वही विभागीय अधिकारियों को बार-बार एक ही शिकायत के निस्तारण के लिए कार्यवाही नही करनी पडेगी।
श्री रंजन ने मौके पर उपस्थित लोगो से अपील की कि प्रदेश सरकार की इस सम्पूर्ण समाधान दिवस योजना का लाभ उठाने के लिए अपनी समस्याये व शिकायते अवश्य इस दिवस पर रखे ताकि उनका सम्पूर्ण समाधान हो सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह ने इस अवसर पर पुलिस सम्बन्धी समस्याओं का निस्तारण करते हुये पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियो को आगाह किया कि वह थाने में आने वाले लोगो की समस्या को पूरी आत्यमीयता से सुने और उनका समुचित निस्तारण करे। ऐसा न करने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मियो के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन0के0 गुप्ता, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 एस0के0 त्रिपाठी उप जिलाधिकारी लोनी अतुल कुमार सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे तथा समस्याओ के निस्तारण में जिलाधिकारी का सहयोग किया। लोनी में आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल .74 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से अनिस्तारित शिकायती पत्र.ों को समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियो को दिये।



0 comments:
Post a Comment