दिव्यांगों ने मनाया शिक्षक दिवस Divas celebrated teacher day



शिक्षक दिवस मनाते दिव्यंाग छात्र।


साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  सूर्यनगर स्थित एजूकेटम फाउंडेसन में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्पेशल बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर भारत विकास परिशद के पदाधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
      इस अवसर पर स्कूल की संचालिका  मधु गुप्ता ने बताया कि सच्चे मायने में अध्यापक ही बच्चों के भविष्य निर्माता होते हैं। माता पिता के अलावा बच्चों को अच्छे संस्कार देने के मामले में भी शिक्षकों की अहम भूमिका होती है तथा छात्र  शिक्षकों का ही अपना रोल माडल बनाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृश्णन के जन्म दिवस को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं तथा उन्हें ही शिक्षकों का आदर्श माना जाता है। वे एक अच्छे शिक्षक के अलावा देश के स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रपति, एक चिंतक एवं राष्ट्रनिर्माता थे। 
   इस अवसर पर अपने हाथों से बनाये ग्रीटिंग कार्ड, फाइल पेन, पेंसिल स्टेंड आदि अपने शिक्षकों को प्रदान किये। इस मौके पर भारत विकास परिशद से शारदा, गीता, सुभद्रा, डा. निपुण जौहरी तथा डा. नेहा ने बच्चों को गिफ्ट प्रदान किये। छात्र गौरव, मन्नु, सुदर्शन, देवाशीष, अंकित, अमनजीत, बाबी, किशन, करन ,गौरी चेतन आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।
   इस अवसर पर उमा, ममता, सविता, सुदेश, डा.नितिन आदि ने भाग लिया।







Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment