![]() |
| फ्लेटों में लगी आग |
इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) इंदिरापुरम के न्यायखण्ड-1, प्लाट नंबर 236 की एलएन अपार्टमेंट की रिहायशी बिल्डिंग में पीएनजी गैस लीक होने से आग लग गयी थी । इस आग में जल कर लाखों की सम्पत्ति खाक हो गयी लेकिन समय रहते दर्जनों लोगों को आग से बचा लिया गया। इस बिल्डिंग में करीब 25 स्त्री पुरुष और बच्चे फंसें थे।
आग से लोागों को बचाने के लिये एसपी सिटी आकाश तौमर द्वारा बनाये गये संगठन सिटीजन बालियंटर फोर्स की सजकता की उपयोगिता जाहिर हो गयी। आग लगने की सूचना सिटीजन बालियंटर ऋषि रमन सिंह ने तत्काल पुलिस अधीक्षक नगर को दी तथा उन्होंने बिना समय बिताये संबंधित थाना प्रभारी इंदिरापुरम सुशील कुमार दुबे क्षेत्राधिकारी डाक्टर राकेश कुमार मिश्रा के साथ साथ संबंधित फायर सर्विस को मौके पर भेजा। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर, बड़ी सूझ बूझ से स्थानीय लोगों की मदद से बिल्डिंग में फंसें सभी नागरिकों को पीछे की खिड़की से सुरक्षित निकाला गया तथा गैस का मेन वाल्व बन्द किया गया। इसके बाद बिजली के कनेक्शन की सप्लाई बन्द की गई और इस आगजनी पर काबू पाया गया। इससे वहां फंसे लोगों की जान बच सकी।



0 comments:
Post a Comment