सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या की Constable of CRPF committed suicide



गढ़चिरौली (महाराष्ट्र),  (भाषा) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 29 वर्षीय एक कॉन्स्टेबल ने आज सुबह अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कॉन्स्टेबल अमित कुमार यहां से 120 किलोमीटर दूर अहेरी तालुका में सीआरपीएफ की बटालियन संख्या 37 के मुख्यालय में आज सुबह सात बजे से संतरी की ड्यूटी पर थे।

एक वरिष्ठ सीआरपीएफ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ड्यूटी के दौरान, उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को दो गोलियां मार लीं।

उन्होंने बताया कि कुमार के साथी उन्हें पास के अस्पातल लेकर गए लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के इस कॉन्स्टेबल को सात महीने पहले अरुणाचल प्रदेश से अहेरी के सीआरपीएफ मुख्यालय स्थानांतरित किया गया था।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले वह छुट्टी लेकर अपने गृहनगर गए थे और पिछले महीने ही लौटे थे।

अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment