महिला हॉकी टीम के वर्तमान मुख्य कोच श्री वार्ल्थरन नॉर्बर्स मारिया मैरिजन होगे पुरूष टीम के कोच Current coach of the women's hockey team Mr. Wallethan Norbers Maria Marion Hoge Men's Team coach



नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया की संयुक्त समिति की बैठक दिनांक 7 सितंबर, 2017 को हॉकी खेल प्राधिकरण में हुई। इस बैठक में उच्च कार्य निष्पादन करने वाले विशेषज्ञ हॉकी कोच के रूप में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता श्री हरेंद्र सिंह को भारतीय वरिष्ठ महिला हॉकी टीम के लिए कोच नियुक्त किया गया। यह निर्णय भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से श्री हरेन्द्र सिंह की पिछले और हाल ही की कार्य प्रदर्शन के आधार पर लिया गया है। उनके कोचिंग के अंतर्गत 2016 में लखनऊ में आयोजित जूनियर पुरूष हॉकी टीम जूनियर पुरुष टीम विश्व कप जीती थी। वे 2008 से 2009 तक वरिष्ठ पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच तथा 2009 से 2010 तक राष्ट्रीय कोच भी रहे। वे प्रमाणित लेबल-III कोच हैं। श्री हरेंद्र सिंह शीघ्र ही नई जिम्मेदारी संभालेंगे। 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि भारतीय वरिष्ठ महिला हॉकी टीम के वर्तमान मुख्य कोच श्री वार्ल्थरन नॉर्बर्स मारिया मैरिजन अपने वर्तमान यूरोप दौरे से लौटने के बाद भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालेंगे। श्री मैरिजन ने वरिष्ठ भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment