नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह कल से (9-12 सितम्बर, 2017) जम्मू एवं कश्मीर के चार दिन के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ केन्द्रीय गृहसचिव श्री राजीव गाबा और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी साथ रहेंगे।
जम्मू कश्मीर के अपने दौरे के दौरान वे राज्यपाल श्री एन.एन. वोहरा और मुख्यमंत्री सुश्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करेंगे। वे राज्य में प्रधानमंत्री के विकास पैकेज और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।
श्री राजनाथ सिंह श्रीनगर और जम्मू में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।
वे राज्य में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों से भी मुलाकात करेंगे।



0 comments:
Post a Comment