साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) चैधरी चरण सिंह विष्वविद्यालय, मेरठ की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बीबीए तथा बीसीए पाठ्यक्रम के सर्वात्तम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।
समारोह में बीबीए प्रथम वर्ष में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 12 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार स्वरूप रूपये 7,500 के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किये गये जिनमें सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा डाली शर्मा ने प्रथम स्थान पाया, तदोपरान्त 13 वें से 24वे पर रहे विद्यार्थियों को रूपये पांच हजार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। बीबीए द्वितीय वर्ष की कु0 पलक मित्तल ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं। ं बीसीए प्रथम वर्ष की कु. अक्षि गोयल प्रथम रही। बीसीए द्वितीय वर्ष में सत्यम कुमार प्रथम स्थान पर रहे। समारोह के दौरान ऐसे विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किये गये जिन्होंने अपने पिछले सत्र के मुकाबले इस सत्र में प्राप्त अंको में अपेक्षित वृद्वि प्राप्त की। ऐसे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परीक्षा में पिछली परीक्षाओं से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ‘परफोर्मेन्स अवार्ड’ प्रदान किये गये। बीबीए बीबीए पाठ्यक्रम के छात्र मृदुल शर्मा को ‘आॅल राउण्डर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया जिसमें उसे नकद पुरस्कार स्वरूप रूपये पांच हजार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। वहीं बीसीए पाठ्यक्रम की कु रागिनी चैहान को ‘आॅल राउण्डर अवार्ड’ के अन्र्तगत रूपये पांच हजार व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।



0 comments:
Post a Comment