गाजियाबाद, ( संवाददाता ) आई0एम0ए0 भवन में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने दीप प्रज्जवलित कर जिला अभिमुखी करण व पी0सी0 पी0एन0 डी0टी0 अधिनियम-1994 की बैठक का शुभरम्भ किया। डा0. सजंय कौशिक ने वाॅयोमैडिकल वेस्ट एवं मैनेजमेन्ट के निस्तारण के सम्बन्ध मे बताया कि सरकारी अस्पतालो एवं प्राईवेट नर्सिग होमों में वाॅयोमैडिकल वेस्ट के लिए चार तरह के डेस्टविनो का प्रयोग किया जाना है। पीले रंग, लाल रंग, सफेद रंग, व नीले रगं, के डेस्टविनों में वाॅयोमैडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जाना है इसके लिए सरकारी अस्पतालों व प्राईवेट नर्सिगंहोम के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करे कि वाॅयोमैडिकल वेस्ट उन्ही डेस्टविनों में डालना है जो जिससे सम्बन्धित है। क्योकि सरकार की मंशा है कि सरकारी और प्राईवेट नर्सिगंहोमो में वाॅयोमैडिकल वेस्ट काफी मात्र में निकलता है जिसका सही निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।
जिला अभिहित अधिकारी राजेश कुमार लहरी ने बताया कि खाद्यय पदार्थ दो तरह से प्रदूषित होते हेै। वैक्टेैरिया के द्वारा व हानिकारक रसायनिक प्रयोग से भौजन दो प्रकार के शाहाकारी और मांसाहारी खादय सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में शाहाकारी के लिए हरे रगं का चिन्ह खाद्य पदार्थ के पैकिट में अकिंत है और भूरे रंग का चिन्ह माशाहारी के लिए जिससे लोग इसे पहचान सके। औषिध निरीक्षक ने अपने सम्बोधन में बताया कि जेनेरिक मैडिसन और ब्रान्डिड मैडिसन के मूल्यों में बहुत ज्यादा अन्तर है। उन्होने डा0 से अनुरोध किया कि वह सरकारी अस्पताल व प्राईवेट नर्सिग होम में सस्ती जेनेरिक मैडिसन को बढावा दे क्योकि गरीब लोग भी जेनेरिक मैडिसन से लाभ उठा सके। उन्होने बताया कि बी0पी0आई0 द्वारा गाजियाबाद में 15 जेनेरिक मैडिसन स्टोर खोले गये है। इसके लिए कोई भी आवेदन कर सकता है जिसके पास 10 मीटर का स्पैस और एक फार्मास्सिट हो वह एक सप्ताह में उसे आॅन लाईन लाईसेंस आवेदन करने पर प्राप्त हो जायेगा। डा0 शैली कामरान ने प्रसव पूर्ण लिंग के सम्बन्ध में पी0सी0पी0एन0डी0टी0 एक्ट 1994 पर चर्चा करते हुये बताया कि सरकारी अस्पताल व प्राईवेट नर्सिग होम के डा0 ने इस एक्ट का र्दुउपयोग किया है। जिससे लिंग अनुपात गिरा है गाजियाबाद मे भी पंजाब और चडीगढ जैसी स्थिति है।
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि डा0 को भगवान तुल्य माना जाता है समाज के प्रति वह अपनी सवंेदना जिम्मेदारी और मानवीयता को ध्यान में रखकर उनके पास आये मरीजों को सही मार्ग दर्शन करने का अनुरोध किया। बैठक में सयुक्त निदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, व सरकारी अस्पताल व प्राईवेट नर्सिगंहोम के डाक्टर उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment