गाजियाबाद, ( संवाददाता ) पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष मनाये जाने के क्रम में जन जन तक शासन की योजनाओ को पहुंचाने के लिए आज जिला स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन समारोह विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय अन्त्योदेय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा विकास भवन परिसर मे किया गया था। आज तृतीय दिवस में मेले के समापन अवसर पर लोगो को दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन एवं उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में लगाये गये स्टाॅलो का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद तथा अन्त्योदय के भावना को समाज के अन्तिम छोर मे खडे व्यक्तियो को इन तीन दिवसीय अन्त्योदय मेले एवं प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागो की योजनाओ के बारे में व्यापक रूप से जानकारी दी गयी है। उन्होने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गरीबो के उत्थान एवं उनके समाजिक विकास के लिए आजीवन कार्य किया था। हमें उनके आदर्शो तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्त्वि के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल जी के जन्म शताब्दी समारोह में कस्तुरवा गाॅधी विद्यालय तथा उखलारसी विद्यालय के बच्चों ने सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का गौरव है। बेटियो को हर क्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलना चाहिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश रजंन, जिला पंचायत अधिकारी वी0पी0 शुक्ला, जिला विकास अधिकारी राजेश सक्सैना, फारूक जी जिला समन्वयक पंचायती राज विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीतू शर्मा, काजल, ममता, रेनू चैहान अर्चना सिंह, विनिता त्यागी, संध्या त्यागी, जिला सूचना कार्यालय से रेखा आर्य, तथा कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग की पूनम शर्मा ने किया।


0 comments:
Post a Comment