साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) डीएवी पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर साहिबाबाद में डीएवी जोनल स्विमिंग चैंपियनशिप 2017 बालक एवं बालिका वर्ग का शुक्रवार को कालेज के प्रधानाचार्य वीके चोपड़ा ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। खेल कूद के इस महाकुंभ के अंतर्गत मेजबान डीएवी स्कूल साहिबाबाद के अलावा सेक्टर 14 फरीदाबाद ,वसंत कुंज, मौसम विभाग, पुष्पविहार, दयानंदविहार, ए जी माडल टाउन, अशोक विहार दिल्ली के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
शुक्रवार को हुए मुकाबले में फ्रीस्टाइल बालक वर्ग में डीएवी साहिबाबाद के जतिन तोमर प्रथम, हंसराज माडल स्कूल दिल्ली के सारांश द्वितीय, वसंत कुञ्ज के ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक बालिका वर्ग में साहिबाबाद की सिमरन प्रथम हंसराज माडल स्कूल की जिया द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
सौ मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक बालक वर्ग में एजी माडल टाउन दिल्ली के स्वास्तिक भट्टाचार्य प्रथम ,वसंत कुञ्ज के कार्तिक शर्मा दूसरा तथा साहिबाबाद के जतिन तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बटरफ्लाई बालिका वर्ग में साहिबाबाद की अनन्या प्रथम, हंसराज माडल स्कूल की न्यासा द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर बटरफ्लाई बालक वर्ग में साहिबाबाद के रिशयंत प्रथम, वसंत कुंज के रिषभ ने दूसरे स्थान पर आये। 100मीटर बैक स्ट्राक बालिका वर्ग में फरीदाबाद की अंशुल सागवान प्रथम तथा साहिबाबाद की अंशिका दूसरे स्थान पर रही, हंसराज माडल स्कूल की अराधना ने तीसरा स्थान पाया।


0 comments:
Post a Comment