तमंचा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार One accused arrested



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल शाम करीब  7ः30 बजे रामचमेली चड्डा चैराहा से चैकिंग के दौरान अभियुक्त गौरव पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर थाना नरसैना जिला बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया है । जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

सट्टे की खाई-बाडी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 70,000रुपये बरामद - थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल शाम 6ः20 बजे पुराना बस अड्डा से अभियुक्त रिहान पुत्र इरफान निवासी 196 कल्लूपुरा थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से सट्टा पर्ची , पैन व 70,000रुपये नकद बरामद हुये हैं।

129 पव्वा  अवैद्य अंग्रेजी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इन्द्रापुरम पुलिस ने कल देर रात हिण्डन के किनारे टी प्वांइन्ट से अभियुक्त गौरव पुत्र नरेश चन्द्र अग्रवाल निवासी बिहारीपुर निकट नवयुग मार्केट थाना सिहानीगेट ,गा0बाद को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 129 पव्वा अवैद्य अंग्रेजी शराब  मय स्विफ्ट कार नं0 यूपी 14 सी एच 7695 बरामद हुयी है।

761 पव्वा अवैद्य हरियाणा मार्का सहित  2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मुरादनगर पुलिस ने कल शाम करीब 6ः25 बजे औएफएम गेट से अभियुक्तगण ब्रजकिशोर पुत्र किशनपाल निवासी लक्ष्मण विहार, गुडगांव ,हरियाणा तथा दीपक उर्फ विक्रम पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी दयानन्द कालौनी गडगांव हरियाणा को गिरफ्तार किया है,  जिनके कब्जे से 761 अवैद्य पव्वा हरियाणा मार्का व टोयटा करोला कार नं0 एचआर 26 बीए 4921 बरामद हुई है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment