जिला स्तरीय तीन दिवसीय अन्त्योदय मेले का शुभारम्भ District level three-day inauguration of Antyodaya Mela



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिला स्तरीय तीन दिवसीय अन्त्योदय मेले का शुभारम्भ जिलाधिकारी महोदया ने किया। उ0प्र0 सरकार के निर्देश के क्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न विभागो द्वारा आज कलेक्टेªट परिसर में तीन दिवसीय मेले में लगाये  गये स्टालों के माध्यम से जो जानकारियां दी जा रही है उनसे आम जन मानस को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। विभाग द्वारा मेले के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओ की जानकारी दी जा रही है। गाजियाबाद में जिला स्तरीय आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेले व प्रदर्शर्नी के दौरान जिलाधिकारी महोदया रितु महेश्वरी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काट कर पंडित दीनदयाल उपाध्यया जी के चित्र पर फूलमाला चढाई और पुष्प अर्पित कर  दीप प्रवज्जलित किया। 
इस अवसर पर उन्होने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के जीवन और विचारो से हमें पे्ररणा लेनी चाहिये। तथा समाज के आखिरी व्यक्ति के लिए हमें प्रयास रत रहना चाहिए। उन्होने कहा कि जनपद के स्वास्य कृषि, जिला उद्योग, वन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायतीराज, आंगनबाडी, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा आदि सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल के माध्यम से जो जानकारी आम  जन मानस को मिल रही है वह एक सराहनिय कदम है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 सरकार का सपना सबका साथ सबका विकास है। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ने कहा कि हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पे्ररणा लंेकर उनके बताये गये मार्ग पर चलकर अन्तिम व्यक्ति का उत्थान ही उन्हेें सच्ची श्रृद्वान्जिली होगी । इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आर0सी0 सक्सैना द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि नगला चन्द्रभान में जन्म लेकर इस महापुरूष ने अपना सम्पूर्ण जीवन अन्तिम व्यक्ति के उत्थान में लगा दिया। अन्त्योदय मेले का शुभारम्भ सरस्वती वंदना रेडिकैन पब्लिक स्कूल रजापुर ब्लाक के बच्चों द्वारा किया गया। स्वागत गीत अजबपुर मंगावली प्राईमरी विद्यालय द्वारा किया गया।

 महिला सशसक्तिकरण पर भरत नाट्यम द्वारा श्रीमती नमिता गौड द्वारा प्रस्तुति की गयी देश भक्ति गीत श्री गौरव द्वारा किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वारा सर्वधर्म सदभावना पर प्रस्तुति दी गयी क्वीच प्रतियोगिता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और कृत्तव पर रजापुर ब्लाक व मुरादनगर ब्लाक के बीच हुई जिसमें प्रथम स्थान रजापुर व द्वितीय स्थान मुरादनगर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर बच्चों को पारितोषिक देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ए0बी0आर0सी0 पूनम शर्मा द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पे्रम रंजन, सहित सभी विभागीय अधिकारी जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment