नदियों के संरक्षण के लिये रैली निकालते एवं चित्र बनाते छात्र।
सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) डीएवी पब्लिक स्कूल राजेन्द्र नगर के छात्र-छात्राओं ने नदियों को निर्मल बनाने का संदेश दिया है। इस काम को अंजाम तक पहुंचानेे के लिये छात्रों ने आम जनता को संदेश देने के लिये एक रैली निकाली, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रबंध कार्यसमिति नई दिल्ली एवं ईशा फाउंडेशन के सहयोग से एक कार्य योजना बनायी है। प्रबंध कार्यसमिति के प्रधान पदमश्री पूनम सूरी ने बताया कि ईशा फाउंडेशन के साथ स्कूल के छात्र आम जनता में नदियों को अविरल निर्मल बनाने एवं उनका उद्धार करने के लिये फाउंडेशन के साथ जागरूकता के लिये रैली, भित्त चित्र ,पोस्टर तथा नुक्कड़ नाटकों का सहारा लेंगे। बुधवार को स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद छात्रों एवं शिक्षकों ने एक जागरूकता रैली निकाली, नुक्कड़ नाटक, चित्ऱकला एवं भित्त चित्र के माध्यम से नदियों को बचाने का संदेश दिया।



0 comments:
Post a Comment