तमंचा तथा मोटर साईकिल समेत चार अभियुक्त गिरफ्तार Four accused, including Tamco and Motor Cycle, arrested



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना लोनी बोर्डर पुलिस ने कल देर रात  एशिया खण्डर फैक्ट्री से  सुन्दर पुत्र चन्द्रलाल निवासी राजपुर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, ऐजाज पुत्र फयाद, रफिक पुत्र भूरे तथा मोनू उर्फ शानू पुत्र यासिन निवासी कासिम बिहार थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है,  जिनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 3 चाकू व एक मोटर साईकिल डिस्कवर बरामद हुई है । 

जुँआ खेलते हुए 4 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 1320 रूपए बरामद - थाना सिहानीगेट पुलिस आज दोपहर में डिफेन्श पार्क की दीवार के पास से  शमीम पुत्र हनीफ निवासी शिब्बनपुरा थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद, जय सूर्या पुत्र रामवृक्ष माथुर निवासी शिब्बनपुरा थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद, आदेश पुत्र जयसिंह निवासी दौलतपुरा थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद तथा दीपक पुत्र रामफेर निवासी गाँधीनगर थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है । पुलिस ने इनके कब्जे से जुँआ खेलते हुए कब्जे से 52 पत्ते, 700रुपए फड से तथा  620 रुपए जामा तलाशी से बरामद किया है ।   



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment