अहमदाबाद: अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखने के बाद अपने भाषण की शुरुआत नमस्कार से करते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि एक मजबूत भारत, जापान के हित में है. उन्होंने कहा कि एक दिन पूरे भारत में बुलेट ट्रेन चलेगी और अगली बार जब मैं भारत आऊंगा तो बुलेट ट्रेन की खिड़कियों से भारत की सुंदरता के दर्शन करूंगा.
आबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दूरदर्शी नेता हैं और उन्होंने न्यू इंडिया का संकल्प लिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस संकल्प में जापान को पार्टनर के रूप में चुना और हम इसका पूरी तरह समर्थन करते हैं.
जापानी प्रधानमंत्री ने कहा कि जापान मेक इन इंडिया स्कीम के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ है. अगर भारत-जापान मिलकर काम करते हैं, कुछ भी असंभव नहीं है. आबे ने कहा कि मैं निजी तौर पर गुजरात और भारत को पसंद करता हूं. भारत के लिए जो भी हो सकेगा, मैं करूंगा. उम्मीद करता हूं कि अगली बार जब आऊंगा, तो पीएम मोदी के साथ बुलेट ट्रेन में बैठकर आऊंगा.
जापान के प्रधानमंत्री ने जय इंडिया, जय जापान के साथ अपना भाषण खत्म किया.



0 comments:
Post a Comment