भारतीय अमेरिकी डॉक्टर को उसके पेशेंट ने छुरा घोंपकर हत्या की - indian doctor achutha reddy chased stabbed to death in kansas usa allegedly by patient





कंसास: अमेरिका के कंसास में तेलंगाना के एक 57 वर्षीय डॉक्टर की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई. पूर्वी वीचिता (East Wichita) इलाके में स्थित उनके क्लिनिक के पीछे की गली में मनोचिकित्सक अच्युता रेड्डी का शव मिला. हत्या के आरोप में 21 साल का भारतीय अमेरिकी गिरफ्तार किया गया है जिस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया गया है. यह उनका पेशेंट ही बताया जा रहा है.



इसी फरवरी में तेलंगाना से ही एक और भारतीय श्रीनिवास कुछिभोटला की हत्या कर दी गई थी. अब यह दूसरा मामला सामने आया है. यूएस पुलिस के हवाले से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर का नाम उमर राशिद दत्त है जिसने 'बातचीत के बाद डॉक्टर को बार बार छुरा घोंपा'. डॉक्टर जब बचने की कोशिश कर रहा था तब उसने कथित तौर पर डॉक्टर का पीछा किया. पुलिस को 7 बजकर 20 मिनट पर फोन आया. पुलिस ने दत्त को एक सिक्यॉरिटी गार्ड द्वारा सूचना दिए जाने पर एक कंट्री क्लब से गिरफ्तार किया.

डॉक्टर रेड्डी अपना होलिस्टिक साइकाइट्रिस्ट सर्विसेस क्लिनिट चलाते थे. वह योगा और फिटनेस एक्सपर्ट के तौर पर जाने जाते थे. नालगोंडा जिले से ताल्लुक रखने वाले डॉक्टर रेडी तीन बच्चों के पिता हैं और दो दशक तक प्रैक्टिस करने के बाद उन्होंने अपना क्लिनिक शुरू किया था.

डॉक्टर रेड्डी की पत्नी बीना रेड्डी भी एक डॉक्टर हैं. डॉक्टर रेड्डी की एक पेशंट सेसीलिया स्मिथ ने एक टीवी चैलन पर कहा था- मैंने खुद को मारने की कोशिश की थी. अगर वह नहीं होते तो मैं आज यहां नहीं होती.


मेडिकल सोसायटी ऑफ सेडविक के अध्यक्ष डेनिस नाइट ने कहा - रेड्डी की मौत से मेडिकल सोसायटी आहत है.  वैसे बता दें कि पुलिस का कहना है कि यह मामला 'हेट क्राइम' का नहीं लगता.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment