फोसिस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय राजगोपालन ने अपने पद से दिया इस्तीफा - infosys senior vice president sanjay rajagopalan resigned





नई दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय राजगोपालन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद उन्होंने लिंक्डइन के अपने प्रोफाइल में खुद को 'फ्री मैन' बताया है.

बता दें कि संजय का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब एक महीने पहले ही कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सिक्का ने अपना पद छोड़ा था.

सिक्का के पद छोड़ने के बाद से ही राजगोपालन के इस्तीफा देने के कयास लगाए जा रहे थे. सिक्का इंफोसिस में अपने प्लान को लागू करने के लिए पिछली कंपनी एसएपी के कई सहयोगियों को यहां लेकर आए थे. राजगोपालन भी उनमें से ही एक थे और उन्हें अक्टूबर 2014 में इंफोसिस लाया गया था.



राजगोपालन ने लिंक्डइन के अपने प्रोफाइल में अब खुद को 'फ्री मैन' बताया है. उन्होंने यह भी लिखा है कि उन्हें अगस्त 2014 से सितंबर 2017 की तीन साल दो महीने की अवधि के लिए इंफोसिस में बहाल किया गया था. वह डिजायन थिंकिंग के प्रमुख थे. इंफोसिस ने एक बयान में कहा, कंपनी किसी नियुक्ति या इस्तीफे पर कोई टिप्पणी नहीं करती बशर्ते वह प्रबंधन के प्रमुख लोगों से जुड़ा न हो.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment