लिफ्ट देने के बहाने पुलिस चौकी के पास महिला से लूट Looted by woman near police post, pretending to give lift



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  लिफ्ट देने के बहाने मंगलवार दोपहर साहिबाबाद के दिल्ली-वजीराबाद रोड पर कार सवार तीन बदमाशों ने एक महिला से लूटपाट की। इसके बाद बदमाश करनगेट पुलिस चौकी के पास महिला को उतारकर फरार हो गए। बदमाशों ने हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर पर लिफ्ट देने के बहाने महिला को कार में बैठाया था। मौके पर पहुंची पुलिस महिला से पूछताछ करने के बाद थाने लेकर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निवाड़ी में कनीज अपने परिवार के साथ रहती हैं। 

मंगलवार को वह दिल्ली के भजनपुरा निवासी अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर पर बस से उतरने के बाद वह दिल्ली के भजनपुरा जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान गोलचक्कर पर एक युवक भी खड़ा था। युवक ने भी उनसे भजनपुरा जाने वाली बस का इंतजार करने की बात कही। इसी दौरान सामने से आर रही एक कार को रुकवाया और कनीज को भी कार से साथ में चलने को कहा। युवक के कहने पर कनीज कार में बैठ गई। कनीज के बैठने के बाद भोपुरा जाने वाला एक युवक भी कार में बैठ गया। इसके बाद बदमाशों ने कनीज को जान से मारने की धमकी देकर उनके सोने के कुंडल निकलवा लिए। साथ ही उनका पर्स भी लूट लिए। वहीं भोपुरा के लिए बैठे युवक से 25 सौ रुपये लूट लिए। फिर करनगेट पुलिस चौकी के पास कनीज और युवक को फरार हो गए। युवक वहां से पैदल भोपुरा की ओर चला गया। जबकि महिला ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी दी। लोगों ने फोन कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में कनीज से पूछताछ की और अपने साथ पीसीआर में बैठकर थाने लेकर गई। बदमाशों का साथी था कार रुकवाने वाला युवक पीड़िता ने बताया कि कार रुकवाने वाला युवक बदमाशों का साथी था। वह लिफ्ट दिलाने के बहाने गोलचक्कर पर खड़ा था। कार के बैठाने के बाद वह अपने साथियों के साथ लूटपाट करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। वह धमकी से डरकर अपने कुंडल निकाल कर दे दिए। साथ ही बदमाशों ने उनका पर्स भी ले लिया। लूट के बाद घबरा गई पीड़िताघटना के बाद से पीड़िता घबरा गई और लोगों से अपने घर भिजवाने का निवेदन करने लगी।

 पीड़िता का कहना था कि उसके पास अब घर जाने के लिए रुपये नहीं हैं। ऐसे में उसे घर भिजवा दिया जाए। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर अपने साथ लेकर गई। दो पुलिस चौकी के बीच में घटनाहिंडन एयरफोर्स और करनगेट पुलिस चौकी के बीच घटना से हड़कंप मच गया। वारदात के बाद बदमाश करनगेट चौकी के आगे से होकर भागे, मगर पुलिसकर्मियों को इसकी भनक नहीं लगी। लोगों को कहना है कि अगर बदमाश दिल्ली की ओर भागे है, तो आगे तुलसी निकेतन चौकी है। वहां भी चौकी के आगे से होकर निकले होंगे। ऑटो सवार युवक का मोबाइल लूटाट्रांस हिंडन। न्यू करहेड़ा निवासी घनश्याम मंगलवार दोपहर अपने दोस्त के साथ मोहन नगर चौराहे के पास आए थे। ऑटो से घर लौटते समय उनके मोबाइल पर फोन आ गया। वह बात करने लगे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और चलते ऑटो से उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। ऑटो चालक ने बदमाशों को पीछा किया, मगर बदमाश तेजी से भाग निकले। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी है। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पीड़ितों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment