मेक्सिको सिटी में शक्तिशाली भूकंप से थर्रा गया दो करोड़ लोगों की आबादी वाला शहर - mexico 7.1 magnitude earthquake





मेक्सिको सिटी में शक्तिशाली भूकंप का झटका आया, जिससे दो करोड़ लोगों की आबादी वाला शहर थर्रा गया. यह भूकंप 1985 के विनाशकारी भूकंप की 32वीं बरसी पर आया है. इसमें 140 लोगों की मौत हो गई है. हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है. जैसे-जैसे मलबा हटेगा, वैसे ही हताहतों की सही संख्या का अंदाजा हो पाएगा. भूकंप के चलते शहर की कई इमारतें गिर गई है. भूकंप के चलते उड़ानों को रद्द कर दिया है और राहत व बचाव कार्य जारी है.



अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार-भूकंप की तीव्रता 7.1 थी जबकि मेक्सिको के सीस्मोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 थी. संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र पड़ोसी प्यूब्ला प्रांत में चियाउतला डि तापिया से सात किलोमीटर पश्चिम में था.  मैक्सिको के राष्ट्रपति पेना निएटो ने बताया कि राजधानी मैक्सिको सिटी में भूकंप के चलते कम से कम 27 इमारतें ढह गईं.



कुछ ही दिन पहले भी जबरदस्त भूकंप से दक्षिण मैक्सिको में जनजीवन पर खासा प्रभाव पड़ा था.दक्षिण मैक्सिको में आए 8.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 90 से ज्यादा लोग मारे गए थे. इस भूकंप के बाद ही लोग इतना घबरा गए थे कि घरों से बाहर रह रहे थे. इसके कारण हजारों घरों और स्कूलों को नुकसान पहुंचा था. यही नहीं इस भूकंप के बाद ही लगातार भूकंप के झटके आ रहे थे. 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment