जापान ओपन के प्री क्वार्टर फ़ाइनल पहुंची पीवी सिंधु और सायना नेहवाल - many indian shuttler shine with the sindhu saina in japan open





नई दिल्ली: भारत की ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता पीवी सिंधु और सायना नेहवाल ने जापान ओपन के प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है. पिछले हफ़्ते कोरिया ओपन के क्वार्टर फ़ाइनल में सिंधु ने वर्ल्ड नंबर 19 मिनात्सु मितानी को तीन गेम के मुक़ाबले में हराया था. टोक्यो में घरेलू कोर्ट पर खेले गए मैच में मितानी ने पहला गेम 21-12 से अपने नाम कर लिया. दूसरे गेम में सिंधु ने वापसी करते हुए 21-15 के स्कोर से अपने नाम कर लिया. प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में सिंधु की टक्कर एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन नोज़ोमि ओकुहारा से होगी. ओकुहारा को सिंधु ने पिछले हफ़्ते कोरिया ओपन के फ़ाइनल में शिकस्त दी. हालांकि मितानी ने तीसरे गेम में ज़बरदस्त संघर्ष किया. लेकिन जापानी दर्शकों के बीच भी सिंधु मितानी पर तीसरे गेम में हावी रहीं. सिंधु ने ये मैच 21-12, 15-21, 21-17 से 63 मिनट में अपने नाम कर लिया.

इससे पहले वर्ल्ड नंबर 12 सायना नेहवाल ने थाइलैंड की पोर्नपावी चोचुवॉन्ग को सीधे सेटों में 21-17, 21-9 से हराकर प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली. इस मैच को जीतने में सायना ने तीसरे गेम में जाने का मौक़ा नहीं दिया और सिर्फ़ 39 मिनट में जीत हासिल कर ली. प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में सायना की टक्कर ओलिंपिक चैंपियन स्पेनिश स्टार कैरोलिना मारिन से होगी.



पुरुष सिंगल्स में किदाम्बि श्रीकांत ने चीन के तियान होउवेई को 21-15, 12-21, 21-11 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई. भारत के एचएस प्रणॉय ने डेनमार्क के Andres एंतॉनसेन को 21-12, 21-14 से हराकर दूसरे राउंड में पहुंच गए. समीर वर्मा ने थाइलैंड के खोसित फेटप्रदाब को 21-12, 21-19 से हराकर प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में कदम रख लिया.   


इन सबको अलावा टूर्नामेंट के एक मिक्स्ड डबल्स मुक़ाबले में अश्विनी पोनप्पा और सात्विक सैराज रान्किरेड्डी की जोड़ी ने क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है. पोनप्पा और रान्किरेड्डी की जोड़ी ने थाईलैंड की की इसरियानेत और चोचुवॉन्ग की जोड़ी को दूसरे राउंड में 21-17, 21-13 से हराया.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment