नाज खान ने जीता शूटिंग में सिल्वर मेडल Naj Khan wins silver medal in shooting



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  हाल ही में दिल्ली में सम्पन्न हुई "गन्स ऑफ नेशन" शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रहलाद गढ़ी की नाज़ खान ने सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नाज़ की बहन आरज़ू सैफी और भाई उमर फारूक़ ने भी सटीक निशाने लगाए, दोनों अपने अपने मुकाबलों में चौथे स्थान पर रहे। 
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में स्थित गन्स ऑफ नेशन शूटिंग अकैडमी द्वारा आयोजित गन्स ऑफ नेशन शूटिंग चैंपियनशिप में ट्रांस हिन्डन के प्रहलाद गढ़ी गांव की नाज़ खान 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वुमन इवेंट में 186/200 अंकों साथ अपने प्रतिद्वंद्वी निशानेबाज़ों को कड़ा मुकाबला देते हुए शीर्ष रजत पदक जीता। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ और भारतीय जूनियर टीम की कोच सोनिया राय ने नाज़ को पदक देकर सम्मानित किया। आरज़ू सैफी ने 174/200 स्कोर करके अच्छा प्रदर्शन किया, और चौथे स्थान पर रही। इनके भाई उमर फारूक को 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर मेन इवेंट में 159 अंकों के स्कोर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ। इनके कोच फरीद अली ने कहा कि इस प्रतियोगिता में ट्रांस हिन्डन के इन तीनों निशानेबाज़ों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जल्द ही वसुंधरा सैक्टर-5 में अपनी शूटिंग अकैडमी शुरू होने पर ये और बेहतर तरीके से अभ्यास कर पाएंगे। फिलहाल ये बच्चे घर पर ही प्रैक्टिस करते हैं। उम्मीद है कि अपनी अकैडमी शुरू होने पर इनके अलावा और भी स्कूली बच्चे यहां ट्रेनिंग लेंगे और देश भर में ज़िले का नाम रौशन करेंगे। 
ये तीनों ही बच्चे वसुंधरा सैक्टर-12 में स्थित आम्रपाली ग्लोबल इंग्लिश स्कूल के छात्र हैं। नाज़ और आरज़ू पहले भी राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं, जिसके लिये स्कूल प्रबंधन ने इनको सम्मानित भी किया है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment