रामलीला समितियों से मांगी गई एनओसी NOC sought from Ramlila Samitis



गाज़ियाबाद,   शहर में आयोजित रामलीला के दौरान प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के सख्त निर्देश देते हुए नई गाइडलाइन जारी की है। प्रशासन ने किसी भी संभावित घटना के मद्देनजर रामलीला का संचालन करने वाली समितियों से बिजली और फायर सेफ्टी की एनओसी मांगी है। वहीं, मेले में लोगों पर नजर रखने के लिए क्लोज सर्किट कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। रामलीला में सुरक्षा व सावधानी का इस बार खास ध्यान रखा जा रहा है। 

रामलीला मैदानों में आने-जाने के लिए 5 मीटर से कम चौड़े गेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही गेट के पास कोई दुकान नहीं लगेगी, ताकि लोगों को आने-जाने में आसानी रहे। रामलीला आयोजन में प्रशासन की दी गई गाइडलाइन का पालन हुआ हैं य नहीं इसकी निगरानी की जिम्मेदारी मैजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। मैजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर कोताही बरतने वाली रामलीला कमेटी को प्रशासन तलब करेगा। कविनगर रामलीला समिति के महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने बताया कि प्रशासन की आई गाइडलाइन में बड़े झूले, बच्चों को झुलाने वाले छोटे झूले, मौत का कुआं, सर्कस, रेस्टोरेंट और दुकानों के बीच के एरिया में क्लोज सर्किट कैमरे लगाने के निर्देश दिए है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment