दो लुटेरे गिरफ्तार Two robbers arrested



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इंदिरापुरम पुलिस ने वसुंधरा टी प्वाइंट से मुखबिर की सूचना पर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किये हैं।
         जानकारी के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी थी कि दो शातिर लुटेरे लूट के इरादे से वसुंधरा सेक्टर एक की ओर आने वाले हैं। इसी सूचना पर काम करते हुए लुटेरों की तलाश की गयी। कुछ देर बाद में ही सुबह पांच बजे सेक्टर एक वसुन्धरा टी प्वाइंट के पास से विनोद पुत्र रघुवर गुर्जर निवासी बी23 सैक्टर 31 निठारी थाना सैक्टर 31 ,नोएडा तथा परी विश्वास उर्फ रिजाजुल हसन पुत्र खुदीराम विश्वास उर्फ नजरु निवासी ग्राम फतेहपुरमाफी थाना ढिढौली जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से एक- एक तमंचा 315 बोर मय दो-दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों  के खिलाफ थाना इंदिरापुरम पर एक लूट का मुकद्दमा दर्ज है तथा फिलहाल धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। इन्होंने 2 अप्रैल 17 को वसुंधरा लाल बत्ती के पास से एक कार लूटी थी।
      इसके अलावा थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा तनबीर पुत्र जुबेर तथा इजम्मुल निवासी गांव महाराजपुर को चोरी की एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment