पैन इण्डिया फैशन शो आॅडिशन्स आईटीएस में सम्पन्न Pan India Fashion Shows Auditions Meet in ITS



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  केशव ईवेन्ट के द्वारा मिस एवं मिसेज मुटियार एवं मिस्टर गबरु-दिल्ली को चुने जाने के लिये पैन इण्डिया फैशन शो-2017 का आॅडिशन्स इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी एण्ड साइन्स,मोहननगर के आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुये। इसका आयोजन दिल्ली में किया जायेगा।
        आडियन्स के ज्यूरी मेम्बर्स भूपिन्दर सिंह, चेयरमैन ओबीसी कमीशन, दिल्ली सरकार, मिसेज यूनिवर्स सुश्री रुबी यादव, बिग बाॅस-10 फेम प्रियंका जग्गा, मिस्टर इण्डिया-6 एवं एमटीवी स्प्लिट्स विला-7 फेम, मयंक पवार, विश्वप्रसिद्ध कथक कलाकार पण्डित पुलकित मिश्रा, नेशनल शार्प शूटर एवं गोल्ड मेडलिस्ट सुश्री आयशा फलक एवं फीवर 104 एफएम के आरजे राहुल माकिन थे। आईटीएस समूह के चेयरमैन डाॅ0 आरपी चड्ढा ने प्रतियोगियों को सफलता की शुभकामनायें दी,  जबकि डायरेक्टर मैनेजमेन्ट डाॅ0 अजय कुमार ने इतने बड़े और महत्वपूर्ण आॅडिशन्स के लिये आईटीएस गाजियाबाद को चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
फोटो कैप्षन- आडीसन के दौरान जूरी के सदस्य।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment